जौनपुर,04 अपै्रल (आरएनएस)। जफराबाद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में सवार होने का प्रयास करते समय गिरकर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है की लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामनगर ग्राम निवासी 38 वर्षीय दीपक चैरसिया पुत्र छेदीलाल शनिवार सुबह जाफराबाद रेलवे स्टेशन पर वाराणसी जाने के लिए चलती हुई ट्रेन में चढऩे का प्रयास करने में प्लेटफार्म पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे जीआरपी जवानों ने उसे घायल अवस्था में हौज गांव के पास स्थित ट्रामा सेंटर पहुंच कर भर्ती करवाया यहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत गंभीर देखकर।जिला अस्पताल रेफर दिया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

