जौनपुर,04 अपै्रल (आरएनएस)कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के निर्देशन में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित क्रीड़ोत्सव-2026 का एकलव्य स्टेडियम में समापन हुआ। यह क्रीड़ोत्सव 24 एवं 25 मार्च तथा 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर प्रमोद यादव (डीएसडब्ल्यू) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में खेल भावना, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।100 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में पियूष विश्वकर्मा प्रथम, सार्थक सिंह द्वितीय एवं अहम सिंह तृतीय स्थान पर रहे।महिला वर्ग में प्रीति यादव ने प्रथम, सानिया पाल ने द्वितीय एवं काजल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।110 मीटर हर्डल (पुरुष वर्ग) में नीरज यादव प्रथम, सार्थक सिंह द्वितीय एवं सत्यम गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे।महिला वर्ग की 100 मीटर हर्डल प्रतियोगिता में अंजलि सिंह प्रथम, प्रियांशी द्वितीय एवं रूपाली मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं।क्रीड़ोत्सव का प्रमुख आकर्षण 4म100 मीटर रिले रेस रही। पुरुष वर्ग में इंजीनियरिंग संस्थान की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में विज्ञान संकाय की टीम विजेता रही।इस सफल आयोजन में आयोजन सचिव डॉ. सुशील कुमार, डॉ. दीप प्रकाश सिंह, डॉ. शशिकांत यादव एवं डॉ. राहुल राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि संयोजक के रूप में प्रो. प्रदीप कुमार ने नेतृत्व किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

