बिलासपुर 4 अप्रैल (आरएनएस) हनुमान जयंती रैली में भड़की पुरानी रंजिश अब पुलिस की सख्त कार्रवाई में बदल गई—बिलासपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक ही झटके में 6 बदमाशों को उठाकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया और इलाके में साफ संदेश दे दिया कि अब गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी। 02 अप्रैल 2026 को रैली के दौरान दो पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी को लेकर मारपीट और झगड़े की घटना सामने आई थी, जिसके बाद थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 218-2019/26 दर्ज किया गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन प्लान तैयार किया, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने आरोपियों की पहचान कर दबिश दी और एक-एक कर सभी को हिरासत में लिया, गिरफ्तार आरोपियों में सुजीत पाण्डेय पिता अजय पाण्डेय उम्र 26 वर्ष निवासी कश्यप पारा, अमन उर्फ डिंपल पिता स्व. पप्पी खटीक उम्र 22 वर्ष निवासी डीपी कॉलेज के पास टिकरापारा, आयुष खटीक पिता बल्ला खटीक उम्र 19 वर्ष निवासी खटिक मोहल्ला टिकरापारा, चंदन खटीक पिता राजेश खटीक उम्र 19 वर्ष निवासी खटिक मोहल्ला टिकरापारा, अभिषेक उर्फ अभी खटीक पिता बल्ला खटीक उम्र 22 वर्ष निवासी डीपी कॉलेज के पास टिकरापारा और रितीक खटीक पिता बल्ला खटीक उम्र 23 वर्ष निवासी खटिक मोहल्ला टिकरापारा शामिल हैं, पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा क्रमांक 57,58,59,60,61,62/25 कायम किया और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, कार्रवाई यहीं नहीं रुकी बल्कि कोतवाली क्षेत्र के अन्य गुंडा बदमाशों को भी थाना तलब कर सख्त चेतावनी दी गई और स्पष्ट कर दिया गया कि यदि किसी ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो सीधा जेल का रास्ता तय होगा, पूरी कार्रवाई ने इलाके में अपराधियों के बीच खौफ और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा पैदा किया है—संदेश बिल्कुल साफ है, अब बिलासपुर में कानून से टकराने वालों को तुरंत और कड़ा जवाब मिलेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

