सुल्तानपुर 5 अप्रैल (आरएनएस )। अंकुरण फाउंडेशन परिवार पिछले 10 वर्षों से उपरोक्त पंक्तियों को चरितार्थ करने में लगा है । आज अंकुरण फाउंडेशन ने अपना 9 वां स्थापना दिवस उल्लास पूर्वक मनाया । इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्घाटन स्वाशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रियांक वर्मा, पूर्व प्राचार्य डॉ सलिल श्रीवास्तव एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अविनाश गुप्ता एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ संजय सिंह द्वारा ब्लड बैंक टीम सुपर्णा दुबे , डॉ अनुराग गुप्ता, अनुराग पांडे की उपस्थिति में किया गया ।
प्रतीक सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा आज करीब 50 यूनिट रक्तदान किया गया । और भविष्य में रक्तदान करने हेतु करीब 10 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
संस्था से चंदा सिंह, संजय त्रिपाठी, बृजेश कुमार, दुर्गेश कुमार द्विवेदी, मनीष राज, गौरव कुमार पांडेय, कलीम अहमद, अभिषेक पाल, मनीष गुप्ता, विवेक कुमार तिवारी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, चंद्रमौली पांडेय, अमित बरनवाल, हरिकिशन तिवारी, दीपांशु जायसवाल,आशीष कुमार पांडेय, सुधांशु शुक्ला, दीपक मिश्रा, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव,जावेद अहमद,बजरंग विक्रम सिंह, शालिनी पांडेय,शिखर श्रीवास्तव,आदर्श शेखर श्रीवास्तव, वीरेंद्र मिश्रा, साधना मिश्रा, मनीष कुमार मिश्रा, विनोद कुमार पांडेय, रवि अग्रहरी, एस.पी. शुक्ला (गौरव),नैवेद्य पांडेय, पवन कुमार शुक्ला, अविनाश शर्मा, संतराम अग्रहरि, हरिकेश यादव, अर्चित चित्रांश, प्रज्ज्वल श्रीवास्तव, मनमोहित सिंह, प्रतीक सिंह, सत्यम मिश्रा, चन्दनदेव शुक्ला , गगन श्रीवास्तव समेत तमाम लोगों ने रक्तदान किया। सी.एम.एस डॉ गुप्ता ने अंकुरण द्वारा समाजहित में किए जा रहे कामों के सराहना करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दिया ।
अंकुरण की संरक्षिका डॉ शालिनी पांडे ने कहा कि नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। डॉ आशुतोष ने कहा कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी । दिल्ली से अपने पुत्र नैवेद्य पाण्डेय संग परिवार सहित रक्तदान करने आये विनोद पांडे ने बताया संस्था के स्थापन दिवस पर वह दिल्ली से रक्तदान करने सुल्तानपुर आए है एवं अंकुरण के आह्वाहन पर दिल्ली में भी जरूरत पडऩे पर अपनी टीम के द्वारा दिल्ली में ही रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों की मदद करते है ।
अंकुरण फाउंडेशन के दीपक जायसवाल ने बताया कि आने वाले सप्ताह में गर्मी को देखते हुए अंकुरण द्वारा शहर के विभिन्न पर नि:शुल्क प्याऊ लगाया जाएगा । कोषाध्यक्ष मो आरिफ खान ने अंकुरण के कार्यो के बारे में बताया और कहा कि रक्तदान के अलावा अन्य सामाजिक क्षेत्रों में भी अंकुरण द्वारा विभिन्न कार्य किए जा रहे है। जिसमें महिला विंग की भी सक्रिय भागदारी है। कार्यक्रम में अंकुरण परिवार के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

