सुल्तानपुर 5 अप्रैल (आरएनएस )। कुड़वार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मनियारपुर निवासी अलमदार हुसैन खां का शनिवार की शाम को लम्बी बीमारी के बाद उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया, जिसकी खबर सुन?कर? मिलने वालों का? तांता लगा रहा उन्हें रविवार को सुबह 10बजे मनियारपुर के कर्बला स्थित कब्रिस्तान में सिपुर्द ए खाक किया गया, जिसमें सुलतानपुर की सभी अंजुमनों के अलावा हर समाज के लोग भारी संख्या में शामिल हुए?,लगभग 86वर्ष के थे। अलमदार हुसैन खां जि़ला उद्योग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद? से सेवानिवृत्त हुए थे उन्होंने ने अपने समय में क?ई दर्जन लोगों को अनेकों विभागों में सरकारी नौकरी दिलाई थी और? समाज के हर वर्ग के लोगों की हर तरह से मदद करते थे? तथा एक खुश दिल इन्सान थे, हमेशा सबसे हंस कर मिलते थे ,वह एक प्रसिद्ध समाजसेवी थे इसके साथ अंजुमन हैदरिया मनियारपुर के संरक्षक भी रहे हैं ,वह अपने कार्य से पहचाने जाते थे मोहर्रम के जुलूसों में बढ़-चढ़कर भाग लेना?और? हर जगह पहुंचना उनकी अलग पहचान थी।उनके दो नौजवान बेटों की एक साथ सड़क दुघर्टना में देहांत हो गया था लेकिन वह कभी समाजसेवा से पीछे नहीं हटे और न अपना धैर्य खोया। इसीलिए वह हमेशा याद किये जायेंगे।और उनकी कमी हमेशा महसूस? की जायेगी ।इस की जानकारी हैदर अब्बास खान अध्यक्ष हुसैनी ?शिया वेलफेयर एसोसिएशन सुलतानपुर ने दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

