नईदिल्ली, 06 अपै्रल। इंडियान प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मैच में रायल चैलेंजर बैंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों मात दे दी. पहले बल्लेबाजी करके 250 रन बनाने के बाद आरसीबी ने सीएसके को 207 रनो पर ही समेट दिया. ये चेन्नई की इस सीजन लगातार तीसरी हार है.
251 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके का टॉप ऑर्डर एक बार फिर बुरी तरफ से फ्लॉप रहा और उसने 30 के ही कुल स्कोर पर अपने तीन बड़े विकेट खो दिए. जिसमें सैमसन (7), गायकवड़ (9) और महात्रे (1) का विकेट शामिल है.
30 पर तीन विकेट गिरने के बावजूद सरफराज खान ने तेजी से रन बनाए, लेकिन ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके. वो 25 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद प्रशांत वीर ने 29 गेंद पर 43 और जेमी ओवर्टन ने 16 गेंद में 37 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया. जिससे सीएसके एक बड़ी और शर्मनाक हार से बच गया.
आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने शानादर गेंदबाजी की और 4 ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट लिए. जिसके साथ वो 200 आईपीएल विकेट लेने वाले चहल के बाद दूसरे गेंदबाज बन गए. उन्होंने ये उपलब्धि पहला विकेट हासिल करके हासिल की, क्योंकि ये कारनामा करने के लिए वो केवल एक विकेट ही दूर थे. इसके अलावा जैकब डफी, अभिनंदन और पांडिया को 2-2 विकेट मिले.
इससे पहले टॉस हारकर आरसीबी ने दमदार और धुआंधार बल्लेबाजी की. टीम के टॉप ऑर्डर ने शानदार पावर हिटिंग शो दिखाया. फिल साल्ट ने 30 गेंद में 46, कोहली ने 18 गेंद में 28, पडिकल 29 गेंद में 50, कप्तान पाटिदार ने 19 गेंद में 48 और आखिर में टिम डेविड ने 25 गेंद में 70 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम का स्कोर 4 विकेट पर 250 तक पहुंचा दिया. जो कि आरसीबी का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इस दौरान डेविड ने 8 और पाटिदार ने 6 छक्के भी लगाए.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी.
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: सुयश शर्मा, जैकब बेथल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर.
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह.
इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच कुल 35 मैच खेले गए. जिसमें चेन्नई ने 21 मैच जीते हैं और आरसीबी को केवल 13 मैच में जीत मिली है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका. हालांकि इन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले तीनों मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ही जीते हैं.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

