नईदिल्ली, 06 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की. कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद 68 रन और एडन मार्कराम के 45 रनों की बदौलत लखनऊ ने 157 रनों के लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. हैदराबाद बाद की ये दूसरी हार है.
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम को मार्कराम और मार्श ने शानदार शुरुआत दी. मार्कराम ने 27 गेंद में 45 रन बनाए, जबकि मार्श 14 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान पंत ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरी तरफ से विकेट गिरते रहे. जिसकी वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर तक बल्लेबाजी करनी पड़ी. पंत 50 गेंद पर 68 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई.
पंत ने अपनी पारी के दौरान केवल चौके (9) लगाए, जो ये दर्शाता है कि वो कितने संयम और आराम से मैच की हालत को पढ़कर खेल रहे थे. हैदराबाद की तरफ से हर्ष दूबे सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. मोहम्मद शामी को उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.
इससे पहले लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, और फिर गेंदबाजो ने हैदराबाद को 156 पर रोककर उस फैसले को सही साबित कर दिया. अगर क्लासेन 62 और रेड्डी 56 रनों की पारी नहीं खेलते तो आज हैदराबाद 100 से भी कम स्कोर पर सिमट जाती. हैदराबाद ने शुरू को 10 ओवर में 35 रन और आखिर के 10 ओवर में 121 रन बनाए.
एक समय हैदराबाद के 4 विकेट 26 के कुल स्कोर पर ही गिर गए थे. जहां से फिर हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार बल्लेबाजी करके टीम का स्कोर 150 तक पहुंचा दिया. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 63 गेंद पर 116 रनों की साझेदारी की. क्लासेन ने 41 गेंद में 62 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे. वहीं रेड्डी ने 33 गेंद में 56 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 5 छक्के भी लगाए. लियाम लिविंगस्टोन ने 14 रनों का पारी खेली. इन तीन के अलावा कोई भी बल्लेबाजी दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका.
मैच में शामी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले ओवर में अभिषेक को शून्य पर आउट किया और फिर अपने दूसरे ही ओवर में ट्रेविस हेड को भी आउट कर दिया. जिसकी वजह से हैदराबाद पर काफी ज्यादा दबाव बढ़ गया और उस प्रेशर में उनके दो और विकेट जल्दी गिर गए, जिससे वो पावरप्ले में केवल 22 रन ही बना सके. शमी ने 4 ओवर में केवल 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. इसके अलावा प्रिंस यादव और आवेश खान को भी 2-2 विकेट मिले. जबकि दिग्वेश राठी और सिद्धार्थ को 1-1 विकेट मिले.
लखनऊ ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे की जगह मणिमारन सिद्धार्थ को टीम में शामिल किया गया हैं. वहीं हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव किए हैं. लियाम लिविंगस्टोन और हर्षल पटेल को टीम में जगह दी गई है.
अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी नजर आता है. उन्होंने 6 में से 4 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद केवल 2 मैच ही जीत सका है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रेट्जके, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्टजे, हिम्मत सिंह.
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट.
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पेन, शिवम मावी, जीशान अंसारी.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

