नईदिल्ली, 06 अपै्रल। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 11वें मुकाबले में इतिहास रच दिया है। वह क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने हैं। उन्होंने आयुष म्हात्रे (1) को आउट करते ही यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। भुवनेश्वर साल 2011 से दुनिया की सबसे महंगी लीग में खेल रहे हैं। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
भुवनेश्वर ने अपने 192वें आईपीएल मैच में 200 विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने 2011 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। अपने एक दशक से लम्बे आईपीएल करियर में उन्होंने लगभग 27 की औसत के साथ ये विकेट अपने नाम किए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा है। वह इस लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और पुणे वारियर्स से भी खेल चुके हैं।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल के नाम है। उन्होंने 2013 में अपना पहला मुकाबला खेला था। इस खिलाड़ी ने 176 मैच की 174 पारियों में 22.68 की औसत से 224 विकेट लिए हैं। उन्होंने 8 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/40 का रहा है। भुवनेश्वर के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (183) हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

