नईदिल्ली, 06 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 28 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, उन्होंने इस पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह ढ्ढक्करु के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 1,174 रन बनाए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा (1,161 रन बनाम केकेआर) का रिकॉर्ड तोड़ा।
कोहली ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 36 मुकाबले खेले हैं और इसकी 35 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 37.87 की औसत और 128.30 की स्ट्राइक रेट से 1,174 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90* रन रहा है। कोहली के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन (1,057) शिखर धवन ने बनाए हैं। कोहली ने चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद सबसे ज्यादा रन (1,159) पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाए हैं।
रोहित आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 36 मैचों में 40.03 की औसत और 131.18 के स्ट्राइक रेट से 1,161 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने कुल 108 चौके और 47 छक्के जड़े हैं। उन्होंने डेविड वार्नर को पीछे छोड़ा था, जिनके नाम केकेआर के खिलाफ 1,093 रन थे।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

