नगर निगम जोनल अधिकारी एवं कर अधीक्षक के भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
प्रयागराज 6 अप्रैल (आरएनएस)। नगर निगम जोन चार में व्याप्त भ्रष्टाचार से स्थानीय लोगों में रोष फैल रहा है। नाराज लोगों ने आज जिलाधिकारी प्रयागराज कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
लोगों का आरोप है कि 30000 हाउस टैक्स बकाया के नाम पर घरों में ताला बंद करने का काम किया गया जिससे आज लोग बाहर पन्नी डालकर रहने को मजबूर हो गए हैं। जिनके भी भवन सील किए गए हैं अभी तक उनका भवन का असेसमेंट भी सही नहीं किया गया और भवन सील कर दिया गया। लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि जोनल अधिकारी एवं कर अधीक्षक ने टैक्स वसूली के नाम पर लोगों के मकान में ताला लग कर सील कर दिया है। नगर निगम अधिनियम के तहत गेट में जंजीर लगाकर कर कुड़की का संदेश दिया जाता है लेकिन कर अधीक्षक ने कानून हाथ में लेकर अपने अवैध रसूली के चक्कर में लोगों के दरवाजों में ताला बंद कर दिया या है।
आज एडीएम सिटी को ज्ञापन देकर बताया कि जोन 4 की ज़ोनल अधिकारी एवं कर अधीक्षक ने बहुत से गरीबों के घरों में ताला बंद करके अवैध वसूली किया है। यह बहुत ही दुखद है।
ज्ञापन देने वालों में श्रीश चन्द्र दुबे, राहुल सिंह, सतीश निषाद, रवि भारतीय, सनी केसरवानी आदि लोग शामिल थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

