प्रयागराज 6 अप्रैल (आरएनएस) मॉर्निंग वाकर्स एसोसिएशन (रजि.) की नई कार्यकारिणी के चुनाव में किशोर वाष्र्णेय अध्यक्ष एवं एडवोकेट अजय मिश्रा महासचिव बनाये गये हैं।
स्टेशन रोड स्थित प्रयाग होटल में सोमवार अपराह्न आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अनिल कुमार गुप्ता अन्नू भइया ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कहा कि आज के हरी-वरी और करी के दौर में जीवन शैली में बदलाव आवश्यक है। सुबह की सैर, योग , प्राणायाम और संयमित जीवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए कारगर कदम हैं।
अध्यक्ष श्री वाष्र्णेय ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा 80-100 वर्षों की आयु के वॉकर्स का प्रोत्साहन हेतु शीघ्र अभिनंदन किया जाएगा। बताया कि परिवार के पीडि़त बुजुर्गों, इलाज के अभाव में जी रहे लोगों के अतिरिक्त मेधावी निर्धन बच्चों को शैक्षणिक सहायता द्वारा दी जाएगी।
इस अवसर पर यथार्थ प्रकाश, सियाराम केसरवानी, जी एस सरना, अनिल मिश्रा, डा.अशोक गुप्ता, अवधेश त्रिपाठी, अंजन घोष, अजय तिवारी, एस पी जैन, मयंक अग्रवाल, विजय शंकर सिंह, डॉ वी एन शुक्ला, डॉ. अर्पण धर दुबे, विनोद चौरसिया, रविंद्र श्रीवास्तव, कृष्ण स्वर्णकार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त डा. एम कुशवाहा, एस आर गौड़,
संजय केसरवानी, नितिन गुप्ता, मुकेश स्वर्णकार, श्याम अग्रवाल ,देवी पांडेय, संतोष अग्रवाल सभी सचिव, विजयानंद मिश्रा कोषाध्यक्ष और सुनील श्रीवास्तव को आय व्यय निरीक्षक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 21 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

