हरिद्वार,06 अपै्रल (आरएनएस)। नगर कोतवाली क्षेत्र में घर लौट रहे एक युवक पर हमलावरों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से युवक को पीटकर बेहोश कर दिया। पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नई बस्ती, मोतीचूर फाटक के पास रहने वाले अजयपाल पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मार्च की रात करीब 11 बजे वह काम से लौट रहा था। वह जैन मंदिर के सामने बिरता हाउस के पास पहुंचा, तभी वहां पहले से मौजूद विशु उर्फ दीशू, उसके भाई और करीब 15 अन्य अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने बिना किसी बात के उस पर लाठी-डंडों, चाकू और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते छह टांके लगे हैं। इसके अलावा हाथ की हड्डी टूटने के साथ ही कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरी चोटें आई है। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

