देहरादून,06 अपै्रल (आरएनएस)। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेस्ट कैंप स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 52 हजार रुपये की नकदी और बाथरूम व किचन के नल चोरी कर लिए। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 60 रेस्ट कैंप निवासी नीरज वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन अप्रैल को उनका घर बंद था और वह बाहर गए हुए थे। चार अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे जब वह वापस लौटे तो देखा कि घर में चोरी हो चुकी है। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

