देहरादून,06 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य के रुप में योगेश सिंह रजवार ने सोमवार को नंदा की चौकी स्थित आयोग कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, मीडिया सलाहकार समिति के नव नियुक्त उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला, आयोग सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल, अनुसचिव डॉ. सतीश कुमार सिंह, विधि अधिकारी ममता रौथाण, बाल मनोवैज्ञानिक डॉ.निशांत इकबाल मौजूद रहे। सदस्य के रुप में योगेश सिंह रजवार को कार्यालय भी उपलब्ध कराया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

