देहरादून,06 अपै्रल (आरएनएस)। धर्मपुर विधानसभा’ में भाजपा के ‘केदारनगर मण्डल’ में सोमवार को आयोजित ‘पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के एक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप मे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने बूथ प्रबंधन विषय पर कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व संगठन के कार्य विस्तार, उसकी मजबूती एवं प्रभावी कार्य पद्धति के विषय में विस्तार से चर्चा की। सचिन गुप्ता ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी भाजपा को शिखर पर पहुंचाने वाले बूथ कार्यकर्त्ता ही हैं, इसीलिए बूथ कार्यकारिणी पर सक्रिय कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। बूथ मजबूत होगा तो निश्चित रूप से हम सब संगठन के साथ मिलकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को भी जन जन तक पंहुचा सकते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

