देहरादून,06 अपै्रल (आरएनएस)। ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को फरार आरोपी वैभव गिरफ्तार हुआ। देहरादून के एसएसपी प्रमोद सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी नामजद आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस और अभियोजन पक्ष न्यायालय में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके। इस पूरे मामले की निगरानी सीओ और एसपी सिटी स्तर पर की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

