देहरादून,06 अपै्रल (आरएनएस)। कैंट विधायक सविता कपूर ने वार्ड 43 नर्मदा एन्क्लेव में विधायक निधि से निर्मित हो रही सीसी सड़क के निर्माण कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया तथा सम्बंधित ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर सोनू कुमार, कृष्णा गुप्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

