देहरादून,06 अपै्रल (आरएनएस)। गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (ग्रूटा) के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को उच्च शिक्षा उन्नयन समिति उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र भसीन से दून विवि में मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें अवगत करवाया कि उत्तराखंड में बड़ी संख्या में छात्र व छात्राएं अशाकीय कॉलेज के विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत हैं। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सभी कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर पद पर प्रमोशन पर लगी रोक को हटाने, उच्च शिक्षा से संबंधित कॉलेजों में सेवानिवृत शिक्षकों व कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि में भेदभाव को दूर करने, सीसीएस में समानता का भाव रखने, उत्तराखंड में नवनियुक्त शिक्षक (डीबीएस और डीएवी कॉलेज) जो पिछले करीब छह सालों से बिना सैलरी के कार्यरत हैं, उनकी सैलरी से संबंधित समस्याओं का समाधान करने समेत अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ राकेश पाठक, सचिव प्रो एचबी पंत, डॉ दीपक भट्ट, उपाध्यक्ष डॉ मनोज जादोन, अध्यक्ष डीएवी प्रो कौशल कुमार, सचिव डॉ गोपाल क्षेत्री, अध्यक्ष एसजीआरआर प्रो संजय पडलिया, सचिव डॉ अनुराधा वर्मा, अध्यक्ष डीबीएस डॉ दीलीप शर्मा, डॉ केएस बिष्ट, एमकेपी पीजी कॉलेज से डॉ अलका मोहन शर्मा मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

