देहरादून,06 अपै्रल (आरएनएस)। भारतीय गोर्खा परिसंघ राज्य शाखा ने सोमवार को गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशॉ सभागार में अपना 26 वां स्थापना दिवस गीत और नृत्य प्रस्तुति के साथ धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरूंग, विशिष्ट अतिथि मधु गुरूंग, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, समिति अध्यक्ष पीएन राई, ब्रिगेडियर सीएन राई, कर्नल डीएस खड़का, उपासना थापा, कर्नल आरएस क्षेत्री, मेग बहादुर थापा एवं कर्नल विक्रम सिंह थापा ने दीप प्रज्वलित कर किया। समिति अध्यक्ष पीएन राई, महासचिव सीके राई ने बताया कि भारतीय गोर्खा परिसंघ एक गैर-राजनीतिक राष्ट्रीय संस्था है, जो देश के 24 राज्यों में सक्रिय रहकर युवाओं को भाषा, साहित्य, कला और लोक संस्कृति से जोडऩे का कार्य कर रही है। साथ ही संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के विभिन्न क्षेत्रों में भी कार्यरत है। मुख्य अतिथि लेज. शक्ति गुरूंग ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए समाजहित में निरंतर योगदान देने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में सोनाली राई, मीना राई, सुरेश राई, यमु राना, अनिता गुरूंग, दीपा शाही, कांची माया तमांग, सविता गुरूंग और उपासना थापा ने गोर्खाली गीतों एवं नृत्य से समां बांध दिया। युवा वक्ताओं में सुरभि राई, केशु मगर, कौतिक राई और लोकेश शर्मा ने शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर विचार रखे। संचालन प्रभा शाह, देवकला राई और रमन थापा ने किया। इस अवसर पर पं. गोविंद प्रसाद पंथी, शिवराज सुब्बा, दुर्गा गुरूंग, ओपी. गुरूंग, कर्नल आरएस क्षेत्री, कर्नल जीवन क्षेत्री, मेजर प्रहलाद कार्की, कमला थापा, पूजा सुब्बा चंद उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

