पिथौरागढ़,06 अपै्रल (आरएनएस)। सीमांत में पर्यावरण बटालियन विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक संगठन का धरना 50 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को नगर के टकाना स्थित रामलीला धरना स्थल में पूर्व सैनिक संगठन के राजेंद्र गुरुरानी ने कहा कि पूर्व सैनिकों की मांगों की केंद्र व राज्य सरकार अनदेखी कर रही है। चुनाव हो या अन्य कार्यक्रम पूर्व सैनिकों के नाम का सहारा लिया जाता है,जब पूर्व सैनिक पर्यावरण व रोजगार के लिए जायज धरने पर बैठे हैं उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

