पिथौरागढ़,06 अपै्रल (आरएनएस)। धारचूला पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सिर्दांग निवासी आलोक सिंह की स्कूटी में दो पेटी बीयर व एक पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत कार्रवाई की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

