पिथौरागढ़,06 अपै्रल (आरएनएस)। पिथौरागढ़ में सज्जन लाल मेमोरियल सोसाइटी ने बुंगाछीना में 9वां स्थापना दिवस उत्साह से मनाया। इस दौरान मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता रुद्रपुर जोन नरेंद्र टोलिया, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हिमांशु नौगाईं, नीरज भाकुनी, डॉ. जेएस नबियाल, डॉ. शशी फिरमाल, गोविंद दिगारी, कैलाश कुमार, राम सिंह गैड़ा, मनोज ग्वाल, विपिन जोशी, महेश मखौलिया, एआर दताल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सोसाइटी की ओर से गांव के जरूरतमंद परिवारों के 361 बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। बताया डॉ. शशी फिरमाल ने सोसाइटी के साथ मिलकर एक वर्ष में स्वास्थ्य शिविरों में लगभग 600 से अधिक लोगों का नि:शुल्क उपचार किया है। इस दौरान डिजिटल मीडिया में अपनी प्रतिभा से लोगों को जोडऩे पर कमलेश भट्ट, अज्जू रैपर, प्रियंका सामंत को सम्मानित किया गया। सोसाइटी के संस्थापक कमल किशोर ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

