सिवनी ,07 अपै्रल ,(आरएनएस)। मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, ताजा मामला सिवनी जिले से सामने आया है। यहां नेशनल हाईवे-44 पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक महिला और एक युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीवनी फिल्टर प्लांट के पास हृ॥-44 पर यह हादसा हुआ। महाराष्ट्र के भंडारा जिले के तुमसर क्षेत्र के रहने वाले तरुणा (महिला) और प्रफुल्ल (युवक) बाइक पर सवार जबलपुर की ओर किसी काम से जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों व्यक्ति मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। अज्ञात वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

