नई दिल्ली ,07 अपै्रल ,(आरएनएस)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सिख धर्म के नौवें गुरु ‘हिंद दी चादरÓ गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। गृह मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सिख धर्म के नौवें गुरु ‘हिंद दी चादरÓ गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। भारतीय संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म त्यागने के बजाय प्राण त्यागना उचित समझा। उन्होंने क्रूर शासकों के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध अडिग रहकर करुणा व संवेदना की मिसाल स्थापित की। गुरु साहिब की जीवनगाथा का स्मरण कर मन गर्व से भर जाता है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

