बिलासपुर 7 अप्रैल (आरएनएस) थाना मस्तूरी सोशल मीडिया पर “हेलो रानी… हाय रानी” ट्रेंड पर रील बनाना एक आरक्षक को ऐसा भारी पड़ा कि वर्दी की चमक सीधे लाइन अटैच में बदल गई, मस्तूरी थाने में पदस्थ आरक्षक देवानंद कैवर्त का यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई और मामला सीधे अधिकारियों तक पहुंच गया, वर्दी में फिल्मी अंदाज और डायलॉगबाजी करते हुए बनाया गया यह रील पुलिस की मर्यादा के खिलाफ माना गया, जांच में इसे वर्दी का दुरुपयोग और अशोभनीय आचरण पाया गया, जिसके बाद एसएसपी ने बिना देर किए सख्त कार्रवाई करते हुए आरक्षक को फील्ड ड्यूटी से हटाकर लाइन अटैच कर दिया, यह पूरा मामला इस बात का उदाहरण बन गया कि सोशल मीडिया की चकाचौंध में नियमों की अनदेखी करना कितना महंगा पड़ सकता है, एक वायरल वीडियो ने न सिर्फ आरक्षक की छवि पर सवाल खड़े किए बल्कि उसकी ड्यूटी भी छीन ली, इस कार्रवाई के जरिए पुलिस विभाग ने साफ कर दिया है कि वर्दी सिर्फ जिम्मेदारी है, मनोरंजन का मंच नहीं—और “हेलो रानी” कहने की कीमत अब सीधे कार्रवाई के रूप में चुकानी पड़ेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

