सिरसा 7 अप्रैल (आरएनएस)। सी.एम.के. नेशनल पी.जी. कॉलेज, सिरसा के हिंदी विभाग के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि विभाग की छात्राओं ने विश्वविद्यालय मेरिट सूची में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ममता ने मेरिट सूची में 9वां स्थान तथा एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा आरजू ने 6वां स्थान प्राप्त किया है।इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अंशु ने छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभागाध्यक्ष प्रो. आरती बंसल ने इसे विभाग के लिए गर्व का क्षण बताते हुए छात्राओं की मेहनत और समर्पण की सराहना की।विभाग के प्राध्यापकगण डॉ. रति तिवारी, डॉ. गुरप्रीत कौर एवं श्री लखपत ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनकी सफलता में उनके मार्गदर्शन व निरंतर प्रयास को महत्वपूर्ण बताया।महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

