तेहरान,07 अपै्रल। ईरान ने मंगलवार तड़के इजरायली हमले के जवाब में सऊदी अरब की ओर कई मिसाइलें और ड्रोन दागे, जिससे अब जुबैल शहर में स्थित एक बड़े औद्योगिक केंद्र में भीषण आग लग गई। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें औद्योगिक केंद्र में एक विस्फोट के बाद भीषण आग दिख रही है। इस बीच, सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी हवाई रक्षा प्रणाली ने अल जुबैल की ओर 7 बैलिस्टिक मिसाइलें रोकी हैं।
सऊदी अरब का जुबैल शहर औद्योगिक केंद्र होने के साथ ही प्रमुख पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सुविधाओं वाला शहर है, जो 1,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है इसमें 150 से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं, जो सऊदी अरब के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 7 से 12 प्रतिशत और कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा है। मंत्रालय का कहना है कि मिसाइलों का मलबा आसपास गिरा है, जिससे नुकसान की संभावना है।
एक दिन पहले इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर को निशाना बनाया था, जहां एक महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल संयंत्र है। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया कि असलुयेह पर हमला करने से ईरान में पेट्रोकेमिकल उत्पादन पर लगभग 50 प्रतिशत असर पड़ेगा, यहां की सभी पेट्रोकेमिकल इकाइयों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। सोमवार को ईरान में इजरायली और अमेरिकी हमले में 25 से अधिक जाने गई हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

