जौनपुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक बदलापुर श्री शेष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में धर्म परिवर्तन कराने में रामकरन गौतम पुत्र स्व0 भगेलूराम गौतम को हिरासत पुलिस में लिया गया। उक्त अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बबुरा में राकेश गौतम उर्फ सोनू गौतम के घर पर अवैध रुप से लोगों को प्रलोभन देकर धर्मान्तरण का कार्य कराया जा रहा है, प्राप्त सूचना पर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची जहाँ से राकेश गौतम उर्फ सोनू निवासी बबुरा के घर के एक कमरे में आदमी व औरतों की भीड़ थी। आलमारी में क्राइस्ट लगे हुए थे, वहाँ मौजूद पूजा कराने वाला व उपदेश देने वाला बाइक से मौके से भाग गया। गृहस्वामी राजेश उर्फ सोनू गौतम व उसके परिवारीजन अवैध रुप से धर्मान्तरण कराने में संलिप्त होने के पर्याप्त साक्ष्य पाये गये है। तहरीर पर धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 व 351 बीएनएस थाना बदलापुर जौनपुर पंजीकृत किया गया ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

