कोंडागांव, 07 अप्रैल (आरएनएस)। संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आज राज्य नीति आयोग से डॉ. भावना दीक्षित, संयुक्त संचालक द्वारा एडीपी के तहत माकड़ी विकासखंड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र शामपुर, आंगनवाड़ी केंद्र सलना, शासकीय विद्यालय चिलपुटी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इसके पश्चात जनपद पंचायत माकड़ी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी इंडिकेटर्स की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं इंडिकेटर प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लक्ष्यों को अप्रैल माह तक 100 प्रतिशत पूर्ण (सैचुरेशन) करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ, एबी फेलो संतोष कुमार सितारे सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

