पिथौरागढ़,07 अपै्रल (आरएनएस)। पिथौरागढ़ नगर के टकाना निवासी राजेंद्र सिंह बोहरा ने खाद्य पूर्ति विभाग से विवाह के लिए सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। मंगलवार को बोहरा ने खाद्य पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि आगामी 22 अप्रैल को उनकी बेटी का विवाह होना तय हुआ है। कहा कि 19 अप्रैल से ही वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। उन्होंने खाद्य पूर्ति अधिकारी से शासनादेश के अनुसार अस्थाई गैस कनेक्शन पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हो सकें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

