पिथौरागढ़,07 अपै्रल (आरएनएस)। धारचूला में ग्राम पंचायत खेला के ग्राम प्रधान किशोर कैल्विन धामी को ग्राम प्रधान संगठन उत्तराखंड का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर सीमांत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है। धामी ने जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन, सभी जनपदों के जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पंचायतों को सशक्त बनाने और प्रधानों के हक की लड़ाई को मजबूती से लडऩे के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

