नईदिल्ली,08 अपै्रल। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर को सिडनी में गिरफ्तार कर लिया गया. उनपर सिडनी में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप लगा था. वॉर्नर इस समय पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. वो कुछ दिनों का ब्रेक लेकर अपने देश लौटे थे.
रिपोर्ट के अनुसार, न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने पुष्टि की है कि 5 अप्रैल को रात लगभग 11:20 बजे वॉर्नर को रैंडम ब्रेथ टेस्ट (सांस की जांच) के लिए रोका गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर्नर का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया. जहां पर भी उनका टेस्ट किया गया.
रिपोर्ट में बताया गया कि वॉर्नर के शरीर में अल्कोहल की मात्रा 0.104 पाई गई. जिसके बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया, जहां वॉर्नर को 7 मई को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया. न्यू साउथ वेल्स पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, वॉर्नर को गुरुवार, 7 मई को लोकल कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया गया है. जांच अभी जारी है, लेकिन कोर्ट में पेशी की तारीख आने तक उन्हें रिहा कर दिया गया है.
अगर वॉर्नर दोषी पाए जाते हैं, तो न्यू साउथ वेल्स में मध्यम-श्रेणी के पीसीए अपराध के लिए अधिकतम सजा में $2200 का जुर्माना, जेल की सजा, और लाइसेंस रद्द होने की अनिवार्य अवधि शामिल है.
वॉर्नर की टीम कराची किंग्स का अगला मैच 9 अप्रैल को पेशावर जल्मी से होना है. जिसकी वजह से इस घटना कराची किंग्स के खेमे में चिंता बढ़ा दी है. हालांकि पीएसएल के बाकी मैचों में वॉर्नर के खेलने पर कोई खतरा नहीं है. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट ने उनपर पर यात्रा का न तो प्रतिबंध लगया है और ना ही उनका पासपोर्ट जब्त करने का आदेश दिया है. इसलिए उम्मीद है कि वह अपने अगले मैच से पहले पाकिस्तान पहुंच जाएंगे.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

