बिलासपुर 9 अप्रैल (आरएनएस) बेलगहना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक संदिग्ध युवक दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ चक्कर काटते हुए पकड़ा गया और जब बैग खुले तो अंदर से निकले नोटों के बंडल देखकर पुलिस टीम भी चौंक गई, पूरा मामला 8 अप्रैल 2026 का है जब चौकी बेलगहना पुलिस और ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त टीम इलाके में गश्त और अपराध विवेचना में जुटी थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में भारी सामान के साथ घूम रहा है, सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अलर्ट किया और दिशा-निर्देश लेकर मौके पर घेराबंदी की, पुलिस ने टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध को दबोच लिया, पूछताछ में उसने अपना नाम पवन बजाज पिता अर्जुन बजाज उम्र 35 वर्ष निवासी कश्यप कॉलोनी पुराना बस स्टैंड थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर बताया, जब उसके पास मौजूद दो सूटकेस और एक बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों के कुल 81 बंडल मिले जिनकी कुल कीमत 17 लाख 90 हजार रुपये निकली, इतनी बड़ी नकदी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल इसे संदिग्ध मानते हुए धारा 106 बीएनएसएस के तहत पूरी रकम जब्त कर ली, अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी भारी रकम आखिर आई कहां से और इसका इस्तेमाल किस काम के लिए होना था, पुलिस फिलहाल पवन बजाज से रकम के स्रोत और संभावित आपराधिक कनेक्शन की गहन पूछताछ कर रही है, इस पूरी कार्रवाई में बेलगहना चौकी और ए.सी.सी.यू. टीम की सक्रियता और सतर्कता अहम रही जिसने एक बड़े शक को समय रहते पकड़ लिया, फिलहाल यह मामला सिर्फ कैश बरामदगी नहीं बल्कि किसी बड़े राज़ की ओर इशारा कर रहा है—जिसका खुलासा आने वाले दिनों में कई चौंकाने वाले सच सामने ला सकता है।


