सिरसा 9 अप्रैल (आरएनएस)। सूर्यपुत्र भगवान श्री शनिदेव के पावन धाम श्री शिंगणापुर देवस्थान (महाराष्ट्र) में ज्येष्ठ बदी काली अमावस्या शनि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। श्री शनि ट्रेडर्स भादरा बाजार सिरसा से सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 15 व 16 मई 2026 को संपन्न होगा जिसमें देशभर से लाखों की संख्या में शनि भक्तों के शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन न केवल एक धार्मिक कर्तव्य है, बल्कि सामाजिक समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है। ट्रस्ट द्वारा बताया गया है कि भंडारे की संपूर्ण व्यवस्थाएं सिरसा से की जा रही हैं, जिसमें सैकड़ों सेवा भावी जन लगे हुए हैं। सहयोग सामग्री के रूप में आटा, दाल, चावल, चीनी, घी, तेल, व अन्य खाद्य सामग्री को भी स्वीकार किया जा रहा है। ट्रस्ट में सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक वर्ग से इस पुण्य आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग किया जा रहा है। सहयोग सामग्री प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है, जबकि सामग्री की रवानगी 11 मई 4.15 बजे श्री शनिदेव मंदिर, नजदीक चौधरी देवीलाल गौशाला रोड सिरसा से होगी। भक्त सुनील अग्रवाल ने बताया कि भक्तजन अपनी सेवा या सहयोग के लिए श्री शनिदेव मंदिर, चौ. देवीलाल गौशाला रोड, सिरसा और अस्थायी कार्यालय रामा ऑप्टिकल के पास, गली गीता भवन वाली में संपर्क कर सकते हैं । इस पुनीत कार्य में भंडारे का प्रबंधन सुनील अग्रवाल ,प्रभारी संजीव जिंदल,संजय कोसली पुजारी कृष्ण भार्गव, प्रवंधक पवन सिंगला एवं सभी शनि भक्तों द्वारा किया जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और विश्वास का अद्भुत संगम बन चुका है। ट्रस्ट सभी श्रद्धालुओं से अपील करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस महायज्ञ का हिस्सा बनें और भगवान शनिदेव की कृपा प्राप्त करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

