बालोद/कवर्धा,09 अपै्रल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बालोद और कवर्धा जिले में अलग-अलग तीन हादसे हुए हैं। इन घटनाओं में कुल 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इन हादसों से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र के उसरवारा गांव के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में फूलचंद धुरू (30 वर्ष) निवासी उसरवारा और लोकेश मंडावी (40 वर्ष) निवासी कांकेर, वर्तमान में उसरवारा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
बालोद जिले में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्ग से दल्लीराजहरा जा रही पायल ट्रेवल्स की बस स्टेरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक के पास करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में 20 से 30 यात्री सवार थे। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कुसुमकसा और जमही टोल प्लाजा के बीच की है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

