रांची 9 अपै्रल (आरएनएस)। झारखंड के सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए सदर अस्पताल, रांची ने 100 ब्रोंकोस्कोपी और थोराकोस्कोपी सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. सौविक सरकार के नेतृत्व में यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह राज्य का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है। इन प्रक्रियाओं से तपेदिक (ञ्जक्च), निमोनिया और फेफड़ों के कैंसर का सटीक और जल्द पता लगाना संभव हुआ है। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार के मार्गदर्शन और डॉ. बिमलेश, डॉ. अजीत, डॉ. अखिलेश, डॉ. नीरज, डॉ. वसुधा एवं डॉ. जोतिका की ओटी टीम के सहयोग से यह मील का पत्थर हासिल हुआ है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

