नईदिल्ली, 10 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स एक समय अच्छी स्थिति में थी, लेकिन फिर जल्दी ही 3 विकेट गंवाने से टीम दबाव में आ गई। इसमें रिंकू सिंह का विकेट भी शामिल रहा। आइए इस संस्करण में रिंकू के प्रदर्शन पर एक नजर डाल लेते हैं।
रिंकू 105 रन के कुल स्कोर पर तीसरा विकेट गिरने के बाद 12वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे। उनके पास अपनी पारी को संवारने और अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने के लिए पर्याप्त समय था। हालांकि, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 7 गेंदें खेलीं और 4 रन बनाए। वह तेज गेंदबाज आवेश खान की गेंद पर कमजोर शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए।रिंकू के आउट होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 111/4 हो गया।
आईपीएल 2026 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू ने 21 गेंदों में 33* रन बनाए। उन्होंने 4 चौके लगाए। रिंकू पारी को गति नहीं दे पाए और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 220/4 का स्कोर बनाया, जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रिंकू 25 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इससे उनकी खराब फार्म जारी रही।
रिंकू ढ्ढक्करु 2023 के शानदार सीजन के बाद से लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में 59.25 की औसत से 474 रन बनाए थे। आईपीएल 2024 में उन्होंने 11 पारियों में 18.66 की औसत से 168 रन बनाए थे। इसी तरह पिछले संस्करण में भी उनके बल्ले से 11 पारियों में 29.42 की औसत से केवल 206 रन निकले थे। उनसे इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उनका बल्ला खामोश है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

