ये कांग्रेस नेतृत्व का अपमान नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र की गरिमा पर सीधा हमला है: अभिषेक सिंह राणा
सुल्तानपुर 10 अप्रैल (आरएनएस )। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा सरमा द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े एवं पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अभद्र अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व मे कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट व विकास भवन के सामने स्थित राजीव गांधी तिकोनिया पार्क में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस को चकमा देकर पार्क के अंदर असम के मुख्यमंत्री का पुतला लाकर फूंक दिया और बाहर खड़ी पुलिस देखती रह गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने सत्तारूढ़ दल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं की भाषा दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस नेतृत्व का अपमान नहीं बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है, देश के लोकतंत्र की गरिमा पर सीधा हमला है। भाजपा के लोग सत्ता के अहंकार में मर्यादा भूल चुके हैं। अगर इसी तरह हमारे नेताओं का अपमान किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर हर स्तर पर जवाब देंगे। शहर अध्यक्ष ने भी कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि हिमंत विश्वा सरमा को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए। यह देश लोकतंत्र से चलता है, न कि गाली-गलौज की राजनीति से। कांग्रेस इसका मुंहतोड़ जवाब देना जानती है। आने वाले समय में भाजपा को जनता खुद जवाब देगी। वही कांग्रेस नेता राजेश तिवारी व सुब्रत सिंह सनी ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी पर तत्काल रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा। इस मौके पर अतहर नवाब,रणजीत सिंह सलूजा, मोहित तिवारी, मानस तिवारी, अम्बरीष पाठक, हामिद राईन, अनवर शाही, जनेश्वर उपाध्याय, सुरेश चंद्र मिश्रा, अखण्ड मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, दिनेश तिवारी, अजय मिश्रा, शीतला साहू समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

