सुल्तानपुर 10 अप्रैल (आरएनएस )। होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की 271वीं जयंती के अवसर पर विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में आज राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर के आयुष विभाग में बड़े धूमधाम के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ए.सी गुप्ता द्वारा डॉ. हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. ए.सी. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति सहज, सरल एवं जनसामान्य के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में इस पद्धति की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और लोगों में इसके प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। कार्यक्रम के आयोजक डा. राघवेनद्र सोनकर ने होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन के जीवन एवं उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. तारिक खान, डा. संतोष श्रीवास्तव फार्मासिस्ट विनय जायसवाल, अखिलेश कुमार, सूर्यभान, लैब टेक्नीशियन विकास पाण्डेय, रुद्र प्रताप, सुमन मिश्रा, नगमा बेगम, मोहम्मद अजीज, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार सहित मेडिकल कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

