सुलतानपुर 10 अप्रैल (आरएनएस )। मोमनीन अमहट की तरफ से शनिवार को रात 8 बजे हुसैनिया नौ तामीर अमहट सुलतानपुर में सैयद अली खामनाई रिजवान उल्लाह अलैहा जो मुस्लिमों के धर्म गुरु और ईरान के सर्वोच्च लीडर थे उनके ऐसाले सवाब आत्मा कीशान्ति के लिए उनके चेहलुम की मजलिस का आयोजन क्रिया गया है। जिसको मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी लखनऊ व मौलाना मिर्जा शफीक हुसैन शफक लखनऊ पढ़ेंगे। याद रहेजब भी हमारे यहां किसी का देहांत होता है तो उसकी आत्मा की शान्ति के लिए अपने ग़म को भुलाने के लिए मजलिस का आयोजन कर कर्बला के शहीदों को याद किया जाता है। उसी उपलक्ष में यह प्रोग्राम रखा गया है जिसमें मौलाना कलबे अब्बास खान ने लोगों से पहुंचने की अपील की है। इसकी जानकारी हैदर अब्बास खान अध्यक्ष हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन सुलतानपुर ने दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

