कुशीनगर, 10 अप्रैल (आरएनएस)। वर्तमान समय में गेहूँ एवं सरसों की फसल पककर तैयार है। इन दिनों मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियाँ पकी हुई फसलों के लिए अनुकूल नहीं है। जिससे फसल क्षति की संभावना बनी हुई है।
उक्त जानकारी उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि जनपद के लगभग 41,000 किसानों द्वारा रबी सीजन में अपनी फसलों का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कराया है। जिन किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदा अथवा खराब मौसम के कारण नुकसान हुआ है, वे फसल क्षति होने के 72 घंटे के भीतर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत दर्ज कराने हेतु टोल-फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर सकते हैं। यह नंबर भारतीय कृषि बीमा कंपनी एलआईसी द्वारा संचालित है। इसके अतिरिक्त किसान संबंधित बीमा कंपनी प्रतिनिधि अथवा कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क कर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उप कृषि निदेशक ने जनपद के समस्त किसानों से अपील किया है कि फसल क्षति की स्थिति में निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायत दर्ज कराकर योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

