जलपाईगुड़ी 10 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में एक युवक की घर के अंदर खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कमलेश राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कमलेश अपने माता-पिता के साथ घर में ही रहते थे। शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों ने कमरे के अंदर उनका खून से सना शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या सोते समय सिर पर वार कर की गई है। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना के अंतर्गत मानिकगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

