अयोध्या 10 अप्रैल (आरएनएस)। सिविल लाइन स्थित एक स्थानीय होटल में समारोह के तहत विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया गया। समारोह में जिले भर के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों के चिकित्सकों ने भाग लिया। इसका आयोजन वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डा. रईस अहमद, डा. धर्मेंद्र सिंह, डा. आलोक त्रिपाठी के अगुवाई में किया गया, वही डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रोगियों को दवा उपलब्ध कराने वाली शीशियों की व्यवस्था न होने और इसे खरीदने का कोई मद न होने की समस्या को गंभीरता से उठाया गया। इसमें शहरी और ग्रामीण चिकित्सकों में सबसे ज्यादा मरीज देखने वाले तीन अस्पतालो को प्रथम द्वितीय तिथि चयनित किए गए शहरी हॉस्पिटल में जिला अस्पताल और ग्रामीण अस्पताल में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय गांगुली का नाम प्रथम था इन दोनों हॉस्पिटलों के समस्त स्टाफ को डॉ महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा प्रस्तुति पत्र प्रदान किया गया एवं ड्यूटी और तिथि स्थान वालों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया इससे पहले कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. महेंद्र प्रताप सिंह ने डा. सैमुअल हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।इस कार्यक्रम में डा. पंकज सिंह, डा. आशुतोष राय, डा. अभिषेक वर्मा, डा. मनोज कुशवाहा, डा. गरिमा कुशवाहा, डा. शकुंतला गुप्ता, डा. रमाकांत वर्मा, डा. राजेश वर्मा, डा. शिव प्रताप मौर्य, डा. सुनील कुमार डॉ बृजेश वर्मा चिकित्सकों के साथ-साथ फार्मासिस्ट वार्ड बॉय एवं फोर्थ क्लास कर्मचारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

