तृणमूल सांसद ने अमित शाह के साथ कतिथ कोयला माफिया का फोटो सार्वजनिक कियाो
कोलकाता 10 अप्रैल (आरएनएस)। मतदाता सूचियों से लोगों के नाम हटाए जाने के लेकर जहां तृणमूल सांसद व पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आज जहां केन्द्र सरकार से तमाम सवाल किए तो वहीं लेकर दिल्ली में एक गुप्त ठिकाने पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदगी को लेकर मुद्दा भी बनाया। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा पेश किए गए भाजपा के संकल्प पत्र में वादों के मद्देनजर अभिषेक बनर्जी गृहमंत्री सहित देश की केन्द्रीय सरकार से सवाल पूछा कि, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को आखिर क्या कहें उन्हें घुसपैठिया कहें या फिर शरणार्थी। आज शाह के ‘संकल्प पत्रÓ (घोषणापत्र) पर बोलते हुए अभिषेक ने टिप्पणी की, इस बार हमने ‘सोनार बांग्लाÓ (स्वर्णिम बंगाल) वाक्यांश नहीं सुना। शायद उन्होंने यह मान लिया है कि बंगाल पहले ही स्वर्णिम बंगाल बन चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि घोषणापत्र में उस नारे का न होना जिसने पिछले कुछ वर्षों से भाजपा में जोश भरा हुआ था ही भगवा खेमे के आत्मविश्वास की कमी को उजागर करता है।
साथ ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तृणमूल कांग्रेस नेता ने एक तस्वीर दिखाते हुए आरोप लगाया कि हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए एक व्यक्ति को देखा गया, जिसे उन्होंने कोयला माफियाबताया। बनर्जी ने दावा किया कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति आसनसोल क्षेत्र का जाना-पहचाना चेहरा है और सवाल उठाया कि केंद्रीय एजेंसियों ने उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने भाजपा पर पाखंड का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां पार्टी भ्रष्टाचार को लेकर तृणमूल कांग्रेस को अक्सर निशाना बनाती है, वहीं कथित तौर पर उसके विवादास्पद व्यक्तियों से संबंध हैं। ये टिप्पणियां अमित शाह द्वारा कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के कुछ ही समय बाद आईं, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त बंगाल के निर्माण के भाजपा के वादे को दोहराया और अपने विकास एजेंडे की रूपरेखा प्रस्तुत की। भाजपा मौजूदा चुनाव प्रचार के दौरान कथित भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर लगातार सत्तारूढ़ पार्टी को निशाना बना रही है।
बनर्जी ने भाजपा को चुनौती देते हुए अपना रुख स्पष्ट करने को कहा और पूछा कि क्या प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों द्वारा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू की गई है। इस बयानबाजी ने राजनीतिक माहौल को और भी गरमा दिया है, क्योंकि राज्य में महत्वपूर्ण चुनाव नजदीक आने के साथ ही दोनों पार्टियां अपनी बयानबाजी तेज कर रही हैं।
—
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

