रांची 10 अप्रैल (आरएनएस)। मेन रोड रांची,स्थित सेंको गोल्ड & डायमंड्स के शोरूम में एक भव्य सम्मान समारोह के साथ-साथ बैंगल (चूड़ी) के नए आकर्षक डिज़ाइनों की लॉन्चिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रांची की महापौर रोशनी खलखो एवं उपमहापौर नीरज कुमार सिंह, हरेराम सिंह, फ्लाइंग ऑफिसर इंडियन एयर फोर्स,अर्जुन सिंह वारंट ऑफिसर इंडियन एयर फोर्स उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और शोरूम द्वारा प्रस्तुत किए गए नए बैंगल डिज़ाइनों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान शोरूम प्रबंधन द्वारा विशिष्ट ग्राहकों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में लोगों को आकर्षक गिफ्ट्स और विशेष ऑफर्स की जानकारी भी दी गई, जिससे ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। नए लॉन्च किए गए बैंगल डिज़ाइनों में आधुनिकता और पारंपरिक कारीगरी का बेहतरीन संगम देखने को मिला, जो हर आयु वर्ग की महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। शोरूम प्रबंधन ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए यह नई रेंज पेश की गई है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने शोरूम की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल व्यापार को बढ़ावा देते हैं बल्कि शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को भी मजबूती प्रदान करते हैं। इस मौके पर राजीव रंजन,अरशद उबेद, हिमांशु सिंह, नीता शर्मा, शिल्पी वर्मा,परमजीत कौर, वीना श्री, साधना सिंह, रितु सिंह मनवीर कौर,संतोष साहू (बिटटू ) और संतोष गिरी
समेत कई लोग मौजूद थे.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

