प्रयागराज 10 अप्रैल (आरएनएस)। प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशन तथा भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज के जिला मुख्य आयुक्त व जिला विद्यालय निरीक्षक पी. एन. सिंह की अध्यक्षता एवं जिला सचिव डॉ. पी. पी. सिंह के सहयोग से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सभागार में कौशल विकास योजना के अंतर्गत वेब डेवलपमेंट, एनीमेशन, सीसीसी, ओ लेवल, टाइपिंग के संबंध में बैठक आहूत की गई।
बैठक में सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त प्रयागराज मंडल प्रयागराज सुंदरम शुक्ला ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थियों हेतु सीमित सीटों के साथ प्रवेश प्रारंभ है। वेब डेवलपमेंट कोर्स हेतु सामान्य अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 24000 रुपए, स्काउट एवं गाइड के लिए रियायती शुल्क?12000 कुल सीटें 30 मात्र। एनीमेशन कोर्स हेतु-सामान्य अभ्यार्थियों के लिए शुल्क 20000 तथा स्काउट एवं गाइड के लिए रियायती शुल्क10000 कुल सीटें 50
कोर्स की प्रमुख विशेषताएं
एसी क्लासरूम, हाई क्वालिफाइड ट्रेनर, हाइटेक कंप्यूटर सिस्टम, एनएसडीसी प्रमाण पत्र, 100त्न प्लेसमेंट अस्सिटेंस, जॉब प्लेसमेंट सपोर्ट की सुविधा उपलब्ध है जो प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र मम्फोर्डगंज प्रयागराज में कोर्स संचालित है। इच्छुक छात्र-छात्राएं शीघ्र पंजीकरण करा कर सीमित सीटों पर प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर संतोष सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी, डॉश शिव प्रकाश पाठक, धर्मेंद्र कुमार सिंह, बीशएसश यादव, सरिता वर्मा, नंदनी तिवारी, शशि बालाचौधरी, भानु प्रकाश मौर्य, विनीता सिंह , सुयोग्य पांडे इत्यादि कुल 30 विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे तथा पीयूष कुमार सिंह एशएलशटीश स्काउट सहायक जिला सचिव, मीरा सिंह जिला संगठन आयुक्त गाइड, वेद प्रकाश भगत जिला संगठन आयुक्त स्काउट, भावना मंगोलकर जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, सुरेंद्र प्रताप सिंह संयुक्त सचिव आदि सदस्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

