कांग्रेस पार्टी दलितों, पिछड़ों व शोषित लोगों की लड़ाई में आगे रही है- अशफाक
प्रयागराज 10 अप्रैल (आरएनएस)। कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में फूलपुर ब्लॉक मुख्यालय पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के परिवार पर की गई अभद्र टिप्पणी पर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के आवाहन पर शर्मा का पुतला जलाकर जनता में दलितों के अपमान और उत्पीडऩ के खिलाफ आक्रोश व्यक्ति किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और नेताओं को संबोधित करते हुए अहमद ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी दलितों पिछड़ों शोषित लोगों की लड़ाई में सदैव अग्रणीय रही है। जब-जब भाजपा ने जाति संप्रदाय मंदिर-मस्जिद अगड़ों पिछड़ों की राजनीति की है और गरीबों का शोषण किया है तब तब कांग्रेस पार्टी आगे जाकर उनकी लड़ाई लड़कर न्याय दिलाने के लिए तत्पर रही है। आज जब देश में पुन: संप्रदायिक शक्तियां सर उठा रही हैं तो कांग्रेस पार्टी उनका सर कुचलने के लिए संघर्षरत है। हिमंता विस्वा शर्मा की अभद्र टिप्पणी को शर्मनाक बताते हुए समस्त दलितों का अपमान बताते हुए कहा कि जनता जल्दी ही इन्हें बाहर का रास्ता दिखा देगी और भाजपा का गुण्डा राज समाप्त करके ही चैन का सांस लेगी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह, जिला महासचिव सुनील पाण्डेय, अनुपम द्विवेदी, सूफिया बानो, संतोष सिंह, मोहम्मद शमीम, वाररुम प्रभारी सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष डा.अमर सिंह पटेल, किसान अध्यक्ष राजेश पटेल, कार्तिकेय पाण्डेय, गिरधारी लाल गौतम, संगीता पटेल, पुष्पा चौधरी,अजय कुमार पटेल, हर्ष कुमार पटेल, सत्येन्द्र कुमार, सुनीता देवी, सितारा देवी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

