प्रयागराज 10 अप्रैल (आरएनएस)। आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन प्रयागराज की ओर से रामबाग स्थित एक होटल में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन का 271 वां जन्मदिवस मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम डॉ सैमुअल हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि आइ एच डब्ल्यू ओ के फाउंडर मेंबर डा भंवर सिंह ने कहा कि असाध्य रोगों का इलाज होम्योपैथिक चिकित्सा में है। इस चिकित्सा पद्घति से इलाज करने से जटिल से जटिल रोगों का स्थाई समाधान संभव है और यह पद्धति सस्ती सुरक्षित और शीघ्र लाभकारी है, स्वस्थ जीवन शैली के लिए होम्योपैथिक विधा एक विश्वसनीय चिकित्सा पद्घति है। विशिष्ट अतिथि शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्घति के जनक महात्मा हैनीमैन ने संपूर्ण विश्व को एक ऐसी चिकित्सा पद्घति प्रदान की है, जिसके प्रयोग से शरीर पर कोई कुप्रभाव नहीं पड़ता।
तकनीकी सत्र में आए हुए सभी चिकित्सकों ने अपने अपने चिकित्सीय अनुभव साझा किये।
सचिव डॉ संतोष कुमार यादव ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ट होम्योपैथ चिकित्सक डॉ सी यादव ने की। डॉ अखिल निगम ने सभी आगंतुक चिकित्सकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ जफर रईस अंसारी, डॉ पंकज विश्वकर्मा, डॉ भगवान केसरी, डॉ पुष्पेंद्र शर्मा, शनी अरोड़ा, विक्की कुशवाहा, डॉ वन्दना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

