प्रयागराज 10 अप्रैल (आरएनएस)। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के काला डांडा निवासी एक युवक की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाडांडा निवासी हसीम उल्ला के दो बेटों में बड़ा 40 वर्षीय चांद बाबू कबाड़ का काम करता था। गुरुवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। परिजन कॉल्विन अस्पताल ले गए, जहां भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया। कुछ देर बाद ही चांद बाबू ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे भाई मोहम्मद एहसान ने बताया कि चांद बाबू ने कोई दवा खाई थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

