प्रयागराज 10 अप्रैल (आरएनएस)। खण्ड शिक्षा अधिकारी क्षमा शंकर पांडेय की प्रेरणा से कम्पोजिट विद्यालय घाटमपुर में पूर्व एआरपी एवं विज्ञान शिक्षक प्रभाशंकर शर्मा ने विद्यालय के अनाथ बच्चों की शिक्षा में आ रही आर्थिक समस्या की जिम्मेदारी ली। वे बच्चे जिनके पिता दिवंगत हो चुके हैं उन्हें कक्षा एक से आठ तक की शिक्षा में आने वाली समस्या की जिम्मेदारी ली है।
कंपोजिट स्कूल घाटमपुर में इस प्रकार के 7 बच्चों को चिन्हित किया गया एवं उन्हें सामग्री वितरित की गई, जिनमें अंशिका, रुद्र, आयुष, अयांश, खुशबू, अयान सरोज व अनुज कुमार रहे। इस उद्देश्य के अंतर्गत अध्यापक द्वारा अभ्यास पुस्तिका एवं समस्त स्टेशनरी उपलब्ध कराई गई। अध्यापक द्वारा इस परंपरा का विगत वर्ष से निर्वहन किया जा रहा है। इस दौरान इन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक बच्चे कक्षा 8 पास नहीं कर लेते तब तक उन्हें शैक्षिक सहयोग संबंधी मदद एवं सामग्री प्रदान की जाएगी।
सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान एआरपी हिंदी सूर्यबली यादव, अनिता, प्रीति सिंह, कपिल कुमार पटेल, वैभव गुप्ता, रवि शंकर सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि रमता पाल आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

